Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़*राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण*

*राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण*



सारंगढ़ बिलाईगढ़/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस (भंडार केंद्र) का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर सभी की उपस्थिति में वेयर हाउस का सीलबंद ताला खोला गया। सारंगढ़ के मंडी परिसर स्थित वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन अनिकेत साहू, भाजपा से दिलीप साहू, आकाश ठाकुर, बसपा से संतलाल जांगड़े, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी से विकास टंडन, आप पार्टी से मतिराम सुमन, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना सहित अविनाश सिदार आदि उपस्थित थे। पुलिस की निगरानी में ताला बंद कर चापड़ा से सीलबंद किया गया।  उल्लेखनीय है कि ईवीएम वेयरहाउस निरीक्षण तीन महीने में किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ईवीएम मशीनें सुरक्षित और सही तरीके से रखी गई हैं।



*ईवीएम मशीन के रखरखाव का निरीक्षण*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम वेयरहाउस निरीक्षण चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को बढ़ावा देता है। यह सुनिश्चित करता है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो। ईवीएम मशीनें बहुत संवेदनशील होती हैं और उन्हें सुरक्षित तरीके से रखना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाता है कि मशीनें सुरक्षित और सही तरीके से रखी गई हैं। साथ ही ईवीएम मशीनों में मतदान की जानकारी होती है, जो बहुत गोपनीय होती है। ईवीएम मशीनों को नियमित रूप से रखरखाव की आवश्यकता होती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

विधवा की शिकायत पर अब तक FIR नहीं, राजस्व न्यायालय के स्टे के बावजूद कब्जे के आरोप; जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर...

जैजैपुर/सक्ती।जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के पुश्तैनी मकान और जमीन से जुड़े विवाद ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े...

Most Popular