Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़*सेवानिवृत्त सैनिक मुकेश साहू का घर वापसी पर भव्य स्वागत*

*सेवानिवृत्त सैनिक मुकेश साहू का घर वापसी पर भव्य स्वागत*


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 03 अप्रैल 2025/जिले के गांव बिलासपुर टाटा के ग्रामवासियों ने सेना में सेवा देकर लौटे मुकेश साहू को उनके सेना की सेवा कार्य पूर्ण कर घर वापसी पर भव्य स्वागत किया।  ग्रामवासी, इष्ट मित्र एवं परिवार वाले सभी बाजे-गाजे के साथ सरसीवां बस स्टेण्ड पहुंचे जहां मुकेश साहू का रंग-गुलाल, फूल माला व फटाकों से भव्य स्वागत एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। तत्पश्चात् सरसीवां से ग्राम बिलासपुर -टाटा तक रैली निकाली गई। जगह-जगह ग्राम वासियों द्वारा उनका स्वागत-सत्कार किया गया। अंत में उनके निवास स्थान पर स्वागत सभा का आयोजन किया गया।

सेना में 20 साल सेवा दे चुके मुकेश साहू सरल स्वभाव के व्यक्ति होने के कारण हर छोटे बड़े लोगों से मित्रता है। इन्होंने सन 2005 से 2025 तक का सफर पूरा किया जहां ग्वालियर, कारगिल, जयपुर, असम, नागपुर और चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दी। समारोह में मुकेश ने समस्त ग्रामवासियों एवं अन्य सदस्यों को उनको दिए सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

विधवा की शिकायत पर अब तक FIR नहीं, राजस्व न्यायालय के स्टे के बावजूद कब्जे के आरोप; जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर...

जैजैपुर/सक्ती।जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के पुश्तैनी मकान और जमीन से जुड़े विवाद ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े...

Most Popular