रायगढ़// रायगढ़ में उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति रायगढ़ द्वारा उत्कल दिवस (ओडिशा स्थापना दिवस) का आयोजन श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में अपार भव्यता, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ओड़िया भाषी उपस्थित रहे।

*समिति की आम सभा एवं नई कार्यकारिणी का गठन*
उत्कल दिवस के अवसर पर समिति की वार्षिक आम सभा भी आयोजित की गई, जिसमें संस्था के विकास और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। आम सभा के माध्यम से संरक्षक मंडल ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस महत्वपूर्ण मौके पर तत्कालीन अध्यक्ष नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रकाश मिश्रा को पुनः समिति अध्यक्ष बना कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया

और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में समिति के उद्देश्यों और इसकी सामाजिक व सांस्कृतिक जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया। साथी ही साथ उत्कल संस्कृत सेवा समिति की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रामकुमार मिश्र एवं दिनेश त्रिपाठी (बालू), सचिन प्रताप रावत, सहसचिव ललित शाहा, भारत मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरुण गुरु, मीडिया प्रभारी आकाश कुमार मिश्रा (पंथ) कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु गुरु, गिरीश षड़ंगी, मधुसूदन रथ, संतोष बोहिदार, श्याम बोहिदार, सुदेश नंदे, प्रकाश पंडा
*श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट*
प्रबंध ट्रस्टी दिनेश षड़ंगी, ट्रस्टी फकीर मोहन षड़ंगी, नारायण मिश्रा, पंडित बृजेश्वर मिश्रा, प्रकाश नंदे, विनायक षड़ंगी एवं ट्रस्टीगण राज परिवार से देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रताप बहादुर सिंह
*श्री जगरनाथ सेवा समिति*
डॉ प्रकाश मिश्रा, जया षड़ंगी, दिनेश त्रिपाठी (बालू), मधुसूदन रथ, सत्यव्रत पांडा, नवीन किशोर पंथ, संजय मिश्रा, आकाश कुमार मिश्रा (पंथ), डॉ के एन पटेल, मधुसूदन मिश्रा, डॉ प्रीति षड़ंगी, अरुण गुरु, आभा षड़ंगी
*कार्यक्रम आयोजन समिति*
मनीष मिश्रा, शैलेश नामदेव, कमल नंदे, श्रीधर स्वाइ, विनोद षड़ंगी, पूनम पांडे, अमित मिश्रा, विनीता पाढ़ी, मीनू मिश्रा, पूजा शर्मा, आलोक शर्मा, सुभाष पंडा, प्रताप रंजन सतपथी, प्रशांत स्वाइ, संतोष बोहिदार, रमेश पाढ़ी, मीडिया प्रभारी अरुण मेहर बृजेश नंदे, कोष सहायक संजय पंडा,
*रथ निर्माण समिति*
शंकर साहू, कृष्णा मिश्रा, आलोक पंडा,असीम गुरु, दुर्गेश होता, कुणाल मिश्रा
*नीलांचल सेवा समिति*
अध्यक्ष बंशीधर गुरु, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, सचिव गिरीश षड़ंगी, सह सचिव संदीप मिश्रा, सदस्यगण विकास मिश्रा, प्रताप रंजन सतपथी, श्रीधर स्वाइ, मनोज पटनायक, अमिताभ षड़ंगी, अभिषेक नंदे, संजीव नंदे
*भवानी शंकर षड़ंगी स्कूल समिति*
अध्यक्ष संतोष नंदे, उपाध्यक्ष आशीष होता, सरला शाहा, सचिव श्याम किशोर प्रधान, सह सचिव नागेंद्र आचार्य, शैलेश नामदेव, कोषाध्यक्ष रमेश पाढ़ी, सदस्यगण चूड़ामणि मिश्रा, राजेंद्र षड़ंगी, आत्माराम पंडा, किशोर होता, संतोष होता, उपेंद्र सतपथी, भूपेश पंडा, पुष्पांजलि दास बोहिदार, मनोरंजन परीडा
*उत्कालिका*
अध्यक्ष विपुला मिश्रा, उपाध्यक्ष आभा षड़ंगी, डॉ प्रीति षड़ंगी, सचिन शोभा षड़ंगी, सहसचिव मीनू मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनीता पाढ़ी, सदस्यगण भारती पाढ़ी, स्मिता मिश्रा,शांता प्रिय सतपथी, ज्योत्सना षड़ंगी, चंद्रेश मिश्रा, पूनम पांडे, अमित मिश्रा, बबीता साहू, विनीता पटनायक
*स्पोर्ट्स क्लब*
अध्यक्ष महेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेश नंदे, सचिव मनीष मिश्रा, सह सचिव चिंतामणि मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र षड़ंगी
*संस्कृति और परंपरा का शानदार प्रदर्शन*
उत्कल दिवस के इस पावन अवसर पर ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत, ओड़िया लोकनृत्य ओड़िशी नृत्य और परंपरागत भजन-कीर्तन ने आध्यात्मिक अनुभूति कराई। श्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष आरती और महाप्रसाद वितरण भी किया गया, जिससे भक्तों ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

*समिति का संकल्प – उत्कल संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन*
समिति ने इस आयोजन के माध्यम से उत्कल संस्कृति को संरक्षित और प्रचारित करने के अपने संकल्प को दोहराया। समिति ने घोषणा की कि आने वाले वर्षों में उत्कल दिवस को और भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा और ओड़िया संस्कृति व परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
*नगरवासियों की भागीदारी और समिति की भविष्य की योजनाएँ*
इस आयोजन में रायगढ़ शहर के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सा प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी,अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी वर्ग और समस्त ओड़िया भाषियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समिति के नए पदाधिकारियों ने आने वाले समय में समाजसेवा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर विशेष ध्यानाकषर्ण दिया गया

उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति रायगढ़ ने इस अवसर पर शहरवासियों से अपील की कि वे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने में सहयोग करें और इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। एवं ओडिशा से आए शहर और जिले में निवासरत ओड़िया भाषियों से आग्रह है कि श्री जगननाथ मंदिर राजा पारा में समर्क कर समिति से जुड़ने का प्रयास करे!















