Tuesday, August 25, 2026
Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़*साल्हेओना के राजस्व पखवाड़ा शिविर में हुआ 9 प्रकरण निराकृत*

*साल्हेओना के राजस्व पखवाड़ा शिविर में हुआ 9 प्रकरण निराकृत*


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 अप्रैल 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश जिले के गांवों में और पटवारी हल्का मुख्यालयों में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 7 अप्रैल से 21 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को  तहसील सरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय साल्हेओना में पखवाड़ा शिविर रखा गया। शिविर में ग्रामीणों की ओर से 9 राजस्व मामले मिले, जिस पर निराकरण की कार्रवाई की गई।
      राजस्व पखवाड़ा शिविर में राजस्व निरीक्षक गोपाल सिंह पोर्ते, हल्का पटवारी शैलेंद्र कुमार पटेल, हल्का पटवारी उपेंद्र मेहर मौजूद रहे। शिविर के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराकर प्रचार प्रसार किया गया था। इसके बाद भी भीषण गर्मी के कारण अपेक्षाकृत ग्रामीण नहीं पहुंच सके। फिर भी फौती कटवाने, आय प्रमाण पत्र तथा सीमांकन जैसे  9 मामले लेकर ग्रामीण पहुंचे थे। जिस पर मौजूद राजस्व अधिकारी, कर्मचारियों ने निराकरण किया। पखवाड़ा शिविर में ग्राम कोटवार पदूम लाल चौहान, मनोहर चौहान, श्याम लाल चौहान, राजकुमार सिदार, गोविंद चौहान, दिलीप चौहान, महिला कोटवार राधा बाई चौहान उपस्थित रहे।

*ग्रामीणों ने की खदानों की शिकायत : निर्देश अनुरूप जांच से ग्रामीण हुए संतुष्ट*

ग्राम पंचायत बिलाईगढ अ में संचालित डोलोमाइट पत्थर खदानों में ब्लास्टिंग की शिकायत लेकर कुछ ग्रामीण पहुंचे थे। ऐसे में शिविर में मौजूद रहे अधिकारी ने समझाईश दिया कि इस मामले की शिकायत तीन दिन पूर्व जिला स्तर पर हो चुका है। अब मामले की जांच हेतु उच्च अधिकारियों का दिशा निर्देश का पालन किया जाएगा। समझाईश के बाद ग्रामीण मान गए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

🔷️ *ग्राम नवरंगपुर, बीएसएनएल टॉवर के पास  रेड कार्यवाही कर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06आरोपी गिरफ्तार*

*जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*  *थाना सारंगढ़* *दिनांक : 21.08.2026* 🔷️*आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं फड़ से कुल नगदी रकम 5200...

Most Popular

BREAKING