Homeछत्तीसगढ़सरिया में 100 बिस्तर अस्पताल उन्नयन से नागरिकों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा...

सरिया में 100 बिस्तर अस्पताल उन्नयन से नागरिकों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण और सरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन करने का प्रावधान किया गया है। सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरिया ओडिशा और छत्तीसगढ़ का सीमावर्ती क्षेत्र है, जहां 10 बिस्तर अस्पताल का उन्नयन 100 बिस्तर हो जाने से मेडिकल स्टाफ के पद, भवन, मशीन उपकरण का नया सेटअप स्थापित होगा, जिससे जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी होगी। सरिया के स्थानीय निवासी और पत्रकार प्रशांत प्रधान ने कहा कि कई वर्षों से स्थानीय मांग रही है कि सरिया में बड़ा अस्पताल स्थापित किया जाए। इस अस्पताल के खुल जाने की घोषणा से अंचलवासियों में खुशी का माहौल है। अब उन्हें अन्य शहरों की ओर जाना नहीं पड़ेगा। नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने इस घोषणा पर अपनी खुशी जाहिर की है। सीएमएचओ डॉ निराला, पत्रकार प्रधान और अध्यक्ष अग्रवाल ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

विधवा की शिकायत पर अब तक FIR नहीं, राजस्व न्यायालय के स्टे के बावजूद कब्जे के आरोप; जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर...

जैजैपुर/सक्ती।जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के पुश्तैनी मकान और जमीन से जुड़े विवाद ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े...

Most Popular