Tuesday, August 25, 2026
Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़*सुकन्या समृद्धि योजना : जन्म से 10 वर्ष की 2 बालिकाओं का...

*सुकन्या समृद्धि योजना : जन्म से 10 वर्ष की 2 बालिकाओं का खोल सकते हैं खाता*

*बैंक या डाकघर में 250 रुपए से कर सकते हैं  शुरुआत*


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अप्रैल 2025/बालिकाओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा बैंक या डाकघर में वर्ष 2015 से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष की आयु तक की बालिकाओं के खाते खोले जाने की योजना प्रारंभ है। सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के उद्देश्य को प्राप्त करने का अभिन्न अंग है, जिसमें डाक विभाग बालिका अधिकारिता योजना का ध्वजवाहक है।

*योजना की प्रमुख विशेषताएँ*

सुकन्या समृद्धि योजना में एक बालिका के नाम पर केवल एक तथा एक पालक द्वारा अधिकतम दो कन्याओं के नाम पर खाते खोले जा सकते हैं। खाता बालिका के जन्म से 10 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक ही खोला जा सकता है। खाता खोलने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है किंतु उचित जन्म प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में स्कूल के हेड मास्टर, गांव के मुखिया, अस्पताल जहां बच्ची का जन्म हुआ हो, के द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र भी स्वीकार किया जाता है। यह खाता कम से कम 250 रु. की प्रारंभिक राशि से खोला जाता है तथा एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 150000 रु. तक की राशि जमा किया जा सकता है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8.2% ब्याज देय है। खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पूर्ण होने पर ही खाता परिपक्व होगा। बालिका के 18 वर्ष की आयु के होने पर जमा राशि से आनुपातिक राशि का आहरण किया जा सकता है एवं विवाह तय होने पर 21 वर्ष की परिपक्वता के पूर्व भी खाता बंद कराया जा सकता है। डाक विभाग में ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता खुलवा कर सुकन्या खाते से लिंक कर नेट बैंकिंग एवं राशि जमा किये जाने की सुविधा भी उपलब्ध है। यह खाता खोलने की सुविधा दुरस्त गाँव में संचालित शाखा डाकघरों में भी उपलब्ध है।

*पालकों को प्रेरित करने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को निर्देश*

  जिले की बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने एवं उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के मद्देनजर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के  महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों में सुकन्या समृद्धि योजना का प्रचार- प्रसार कर पालकों को अपने बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिले की बालिकाओं के कल्याण के लिए सुकन्या समृद्धि योजना से अधिक से अधिक बालिकाएं इस योजना का लाभ उठा सकें। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में रायगढ़ डाक संभाग में अब तक 5500 से अधिक सुकन्या खाता खोला गया है जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सहयोग अभूतपूर्व रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

🔷️ *ग्राम नवरंगपुर, बीएसएनएल टॉवर के पास  रेड कार्यवाही कर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06आरोपी गिरफ्तार*

*जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*  *थाना सारंगढ़* *दिनांक : 21.08.2026* 🔷️*आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं फड़ से कुल नगदी रकम 5200...

Most Popular

BREAKING