Homeबरमकेला*जनप्रतिनिधि कर रहे हैं पीएम आवास प्लस का सर्वेक्षण कार्य*

*जनप्रतिनिधि कर रहे हैं पीएम आवास प्लस का सर्वेक्षण कार्य*


                                         
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 अप्रैल 2025/प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना अंतर्गत प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर साय सरकार महाअभियान के तहत जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक और सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने पीएम आवास से वंचित परिवार के घर जाकर योजना के सर्वेक्षण कार्य में अपनी सहभागिता दी। जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम पंचायत लिंजीर में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2 योजना अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य शुभारंभ हुआ, जिसका शुभारंभ जनपद पंचायत बरमकेला के क्षेत्र क्रमांक 15 के सदस्य हेमकुंवर पुनीत राम चौहान के करकमलों द्वारा किया गया। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य 2011 के आवासीय सूची में छूटे पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 100 प्रतिशत आवासीय लाभ सुनिश्चित करना है। जनपद पंचायत बरमकेला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शासन की ओर से चक्रधर नायक(एडीईओ), तीरथ बरिहा (रोजगार सहायक) उपस्थित रहे। सर्वेक्षण कार्य के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधि रामभरोस कोडाकू (सरपंच) मनबोध चौहान, सोहन बाई बरिहा, पंच एव राज्य अजा आयोग के पूर्व सदस्य पुनीतराम चौहान ने भाग लेकर केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी व राज्य के सीएम विष्णुदेव सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ लेने के जन समूहों के जानकारी प्रदान करते हुए कहा, कि कोई भी पात्र परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित नही रहेगा और शासन की योजना का लाभ हर जरूरत मंद तक पहुंचेगा। यह सर्वे कार्य ग्रामीण विकास की दिशा में एक ठोस कदम है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

विधवा की शिकायत पर अब तक FIR नहीं, राजस्व न्यायालय के स्टे के बावजूद कब्जे के आरोप; जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर...

जैजैपुर/सक्ती।जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के पुश्तैनी मकान और जमीन से जुड़े विवाद ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े...

Most Popular