Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़सुशासन तिहार में आवेदन करने वाली दिव्यांग शकुंतला सोनी को मिला बैसाखी

सुशासन तिहार में आवेदन करने वाली दिव्यांग शकुंतला सोनी को मिला बैसाखी




सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के नागरिकों के मांग को एक माह में पूरा करने के लिए सुशासन तिहार चलाया गया है, जिसके प्रथम चरण में 11 अप्रैल तक ग्राम ठेलकाभाटा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के   तहसील सारंगढ़ ग्राम पंचायत जेवरा निवासी कुमारी शकुंतला सोनी के द्वारा बैसाखी की मांग की गई थी, जिस पर गुरुवार को विनय तिवारी उप संचालक समाज कल्याण ने आवेदिका को एक जोड़ी बैसाखी प्रदाय किया। बैसाखी पाकर दिव्यांग शकुंतला सोनी ने खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद ज्ञापित की है।

उल्लेखनीय है कि बैसाखी नहीं होने से शकुंतला सोनी को रोजमर्रा की जिंदगी में चलने फिरने में परेशानी होती थी, उसे एक सहारे के साथ चलना पड़ता था। अब वह जरूरत मुताबिक अपने बैसाखी के सहारे स्वयं आ जा सकती है।

*भावुक स्वर में दिव्यांग ने कहा:*
“पहले चलने में बहुत दिक्कत होती थी। खुद के छोटे-छोटे काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन सुशासन तिहार कार्यक्रम से मेरी बात को सुना गया और जल्द ही मुझे बैसाखी मिली। अब मैं खुद से चल सकती हूं और पहले से अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हूं। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को दिल से धन्यवाद देती हूं।” यह कार्य केवल एक बैसाखी देने की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और गरिमा लौटाने की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

विधवा की शिकायत पर अब तक FIR नहीं, राजस्व न्यायालय के स्टे के बावजूद कब्जे के आरोप; जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर...

जैजैपुर/सक्ती।जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के पुश्तैनी मकान और जमीन से जुड़े विवाद ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े...

Most Popular