Tuesday, August 25, 2026
Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़*कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जल जीवन मिशन के कार्यों का समीक्षा...

*कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जल जीवन मिशन के कार्यों का समीक्षा किया*

*कलेक्टर ने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण के निर्देश दिए*


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 जून 2025/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट कार्यालय में जिले के जल जीवन मिशन के कार्यों का समीक्षा किया। जिले में कुल 706 ग्रामों में 721 स्कीम संचालित है। यह कार्य जिले के 255 गांव पूर्ण हो गए हैं। 175 गांवों का सर्टिफिकेशन होगा। हर घर में जल प्रदाय किया जा रहा है। 456 गांवों में वर्क ऑर्डर 02 वर्ष होने के बाद भी वहां 60-70 प्रतिशत कार्य होने से कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यपालन अभियंता पीएचई को निर्देश दिए कि 201 कार्य जो 60-70 प्रतिशत पूर्ण हो गए हैं उसे 30 अक्टूबर तक पूर्ण करें। जिन 2 ठेकेदारों के कार्य बन्द है या जिनके कार्यों में धीमी गति हैं उनके कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने और कार्य में लापरवाही का नोटिस देने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

जिले में 03 समूह प्रदाय जल आवर्धन योजना के 255 गांवों में जो साराडीह, कलमा और मिरौनी बैराज में कार्य हो रहा है, जो अभी 30-35 प्रतिशत हुआ है, उन कार्यों के धीमी गति पर ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। कार्यपालन अभियंता (ईई) रमाशंकर कश्यप ने कलेक्टर को जानकारी दी कि समूह जल प्रदाय योजना में इन्टेकवेल, डब्ल्यूटीपी, एमपीआर व पाईप लाईन का कार्य 30-35 प्रतिशत हुआ है, जिसे पूरा होने अगले वर्ष मई 2026 तक हो पाएगा, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी ठेकेदारों की अगले माह बैठक बुलाया, उन्हें नोटिस जारी करने व समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने ईई कश्यप को निर्देश दिए कि जहां कार्य पूर्ण हो गए हैं वहां प्रत्येक गांव में 5-5 महिला समूह को एफटीके कीट प्रदाय करें ताकि वह वहां के पानी की गुणवत्ता की जांच कर सके तथा जिन 175 गांवों का सर्टिफिकेशन हो गया है। जिले के सभी जनपद सीईओ के माध्यम से ग्राम पंचायतों को यूजर चार्ज लेने के निर्देश दिए। साथ ही धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के चयनित 17 गांवों में सिचुएशन बेस पर भी कार्य करने के निर्देश दिए। वर्तमान में बरसात के मौसम में स्कूलों, आश्रम छात्रावासों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल का परीक्षण कर उनका टेस्ट करने तथा बोरिंग में क्लोरिनाइजेशन करने के निर्देश दिए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Recent posts

🔷️ *ग्राम नवरंगपुर, बीएसएनएल टॉवर के पास  रेड कार्यवाही कर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06आरोपी गिरफ्तार*

*जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*  *थाना सारंगढ़* *दिनांक : 21.08.2026* 🔷️*आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं फड़ से कुल नगदी रकम 5200...

Most Popular

BREAKING