Tuesday, April 14, 2026
Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़*वृक्षारोपण को जन अभियान के रूप में संचालित करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे...
spot_img

*वृक्षारोपण को जन अभियान के रूप में संचालित करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने निर्देश दिए*

*कलेक्टर ने वन विभाग का समीक्षा बैठक किया*

spot_img



सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 जून 2025/कलेक्टर डॉं संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागृह में वन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उप वन मंडल अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, उपस्थित रहे। बैठक में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन, वर्षा ऋतु वृक्षारोपण कार्यक्रम, मानव-वन्यजीव संघर्ष, लघु वनोपज संग्रहण एवं विपणन, मनरेगा वानिकी कार्यों, वन प्रबंधन समितियों की सक्रियता तथा विभागीय समन्वय से जुड़ी गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि वनों का संरक्षण केवल विभागीय उत्तरदायित्व नहीं है, बल्कि यह सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने वृक्षारोपण को जन अभियान के रूप में संचालित करने, पौधों की गुणवत्ता की निगरानी करने एवं कार्यों की नियमित जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित मुआवजा वितरण किया जाए एवं सतर्कता दलों की रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाया जाए। अवैध कटाई की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही हेतु जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर बल दिया गया। वन प्रबंधन समितियों को पुनः सक्रिय करने, लघु वनोपजों के भुगतान में पारदर्शिता लाने एवं महिला स्व-सहायता समूहों को वनोपज आधारित आजीविका से जोड़ने हेतु भी निर्देशित किया गया। कलेक्टर डॉ संजय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण एवं वानिकी कार्यों को गति दी जाए एवं जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों व स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी ग्रामीण महिलाएंगृह उद्योग और हस्तशिल्प से संवर रहा भविष्य, स्वरोजगार से बढ़ी आयपरिवार में आई खुशहाली, बिहान योजना से मिली...

रायगढ़, / शासन की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जिले की ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की सशक्त मिसाल बनकर उभर रही हैं।...

Most Popular

BREAKING