Friday, June 26, 2026
Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ : मरीजों...

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ : मरीजों को मिलेगा निःशुल्क सेवा*


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार की जा रही है। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर कलेक्टर संजय कन्नौजे के द्वारा सिकलसेल प्रबंधन सह उपचार एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ जिला चिकित्सालय सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर ने समस्त डॉक्टर्स एवं स्टॉफ को डॉक्टर्स डे की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पास जो मानव संसाधन व सुविधा उपलब्ध है उसी के माध्यम से लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदाय करना है एवं सभी को कर्तव्यनिष्ठ के साथ-साथ गुणवत्तावाली सेवा प्रदान करना है ताकि लोगो को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल ने बताया कि सारंगढ़ में निःशुल्क सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ होने से सिकलसेल के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलता रहेगा और संबंधित मरीजों का सिकलसेल कार्ड बनाते हुए उनका यूडीआईडी कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

*जिला खनिज संस्थान न्यास के विकास कार्यों का कलेक्टर ने की समीक्षा**खरीदी कार्यों में नियमों का पालन करने और विकास कार्यों में लापरवाही नहीं...

रिपोर्टर प्रदीप लहरे सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 जून 2026/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में डीएमएफ शाखा...

Most Popular

BREAKING