Wednesday, August 26, 2026
Homeसक्तिघर के कुंए में युवक का संदिग्ध हालत में तैरता मिला शव...

घर के कुंए में युवक का संदिग्ध हालत में तैरता मिला शव

बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का मामला


सक्ती // विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत  ग्राम पंचायत  करही  बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके ही घर के कुंए में संदिग्ध हालत में तैरता मिला। मृतक की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार संतोष शुक्रवार शाम से ही घर से लापता था। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो थाने में सूचना दी गई थी। रविवार की सुबह जब परिजन रोज की तरह कुंए के पास पहुंचे, तो उन्हें पानी की सतह पर कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा गया तो वो संतोष यादव का शव था। यह देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर बिर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाया गया और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की मौत आत्महत्या है या फिर कुंए में गिरने से हुई दुर्घटना – यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

🔷️ *ग्राम नवरंगपुर, बीएसएनएल टॉवर के पास  रेड कार्यवाही कर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06आरोपी गिरफ्तार*

*जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*  *थाना सारंगढ़* *दिनांक : 21.08.2026* 🔷️*आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं फड़ से कुल नगदी रकम 5200...

Most Popular

BREAKING