Monday, August 24, 2026
Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़*जिला खनिज संस्थान न्यास के विकास कार्यों का कलेक्टर ने की समीक्षा**खरीदी...

*जिला खनिज संस्थान न्यास के विकास कार्यों का कलेक्टर ने की समीक्षा*

*खरीदी कार्यों में नियमों का पालन करने और विकास कार्यों में लापरवाही नहीं करने के निर्देश*

रिपोर्टर प्रदीप लहरे

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 जून 2026/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में डीएमएफ शाखा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में डीएमएफ मद से संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी खरीदी कार्य अनिवार्य रूप से जेम पोर्टल के माध्यम से किए जाएं। उन्होंने जिला स्तरीय क्रय समिति की अनुमति के बिना और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना किसी भी प्रकार की निविदा (टेंडर) जारी नहीं करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने डीएमएफ प्रभारी एवं एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल को जिला स्तरीय क्रय समिति के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल एवं दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित नियमों एवं पारदर्शी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्य करें।
कलेक्टर ने डीएमएफ फंड से जिले में संचालित एवं लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी अधूरे एवं लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नाली निर्माण सहित सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।

बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को डीएमएफ मद से स्वीकृत अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

🔷️ *ग्राम नवरंगपुर, बीएसएनएल टॉवर के पास  रेड कार्यवाही कर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06आरोपी गिरफ्तार*

*जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*  *थाना सारंगढ़* *दिनांक : 21.08.2026* 🔷️*आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं फड़ से कुल नगदी रकम 5200...

Most Popular

BREAKING