Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले ही CM साय के हेलीकॉप्टर...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले ही CM साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी….


रायपुर. सारंगढ़-बिलागढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है. हेलीकॉप्टर से उतरकर सीएम साय वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं. उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद हैं. फिलहाल तकनीकी दल हेलीकॉप्टर की जांच कर समस्या ठीक करने में जुटा है
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले का दौरा करेंगे. सारंगढ़-बिलाईगढ़ के चंदायी में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल. वहीं वे महासमुंद में सिंदूर पार्क का शुभारंभ करेंगे और वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक़, वे सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे. दोपहर 12:15 बजे जिला-सारंगढ-बिलाईगढ पहुंचेंगे. इसके बाद चंदायी में दोपहर 12:20 बजे से 12:35 बजे तक “तिरंगा यात्रा” कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इसके बाद नए भाजपा कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 2:10 बजे सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय महासमुंद दौरे के लिए रवाना होंगे. यहां वे बसना विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली में वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम की उपस्थिति में दुर्गापाली में 251 सिंदूर के पौधे रोपे जाएंगे.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

विधवा की शिकायत पर अब तक FIR नहीं, राजस्व न्यायालय के स्टे के बावजूद कब्जे के आरोप; जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर...

जैजैपुर/सक्ती।जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के पुश्तैनी मकान और जमीन से जुड़े विवाद ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े...

Most Popular