Tuesday, August 25, 2026
Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़किसानों को यूरिया और खाद उपलब्ध कराने कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

किसानों को यूरिया और खाद उपलब्ध कराने कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के तहसील भटगांव क्षेत्र में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम तहसीलदार भटगांव को एक ज्ञापन दिया कांग्रेसियों ने भटगांव तहसील क्षेत्र में किसानों को शासकीय दर पर यूरिया और अन्य खाद नहीं मिलने की शिकायत करते हुए कहा कि बड़गांव तहसील क्षेत्र में किसान दर-दर भटक रहे हैं और उन्हें शासकीय दर पर यूरिया और अन्य खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है वही किसान ज्यादा दर पर बाजार से यूरिया और आने का डी खरीदने हेतु विवश हे क्षेत्र में बाजार से अधिक दर में यूरिया और अन्य खाद खरीदने पर किसानों को अधिक आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के साथ विश्वास घात कर सौतेला व्यवहार कर रही है एक तरफ जहां सोसाइटियों में यूरिया की कमी बताई जा रही है वहीं दूसरी तरफ बाजार में अधिक मूल्य पर यूरिया बेचा जा रहा है कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र से शीघ्र किसानों को शासकीय दर पर यूरिया और अन्य खाद उपलब्ध कराया जावे ज्ञापन देने कांग्रेसी मोटर सायकल रेली के रूप में तहसील पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए यूरिया और अन्य खाद किसानों को नहीं मिलने पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दोषी ठहराया उक्त कार्यक्रम में गुलाम मुर्तुजा खान  प्रवेश दुबे पार्षद विक्रांत साहू रमा हिरवानी किशोर निराला परमानंद साहू अप्पू नवरंग रामकुमार साहू राजकुमार सोनवानी राजेश केसरवानी लक्ष्मण जुलाहे अमृत साहू गोपाल यादव प्रमोद कर्स  आदि उपस्थित थे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

🔷️ *ग्राम नवरंगपुर, बीएसएनएल टॉवर के पास  रेड कार्यवाही कर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06आरोपी गिरफ्तार*

*जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*  *थाना सारंगढ़* *दिनांक : 21.08.2026* 🔷️*आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं फड़ से कुल नगदी रकम 5200...

Most Popular

BREAKING