Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़प्रधान पाठक श्री रमाशंकर साहू जी के द्वारा एक पेड़ मां के...

प्रधान पाठक श्री रमाशंकर साहू जी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर पौधे रोपे ।


पर्यावरण संरक्षण का अर्थ है प्राकृतिक पर्यावरण और संसाधनों की रक्षा करना प्रदूषण को रोकना। और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना। ताकि मानव जाति का कल्याण सुनिश्चित हो सके इसमें वृक्षारोपण जैव -विविधता का संवर्धन अपशिष्ट प्रबंधन ऊर्जा की बचत और टिकाऊ प्रथाओं को अपनाना शामिल है सरकारी संस्थाएं और व्यक्ति भी इसके लिए जिम्मेदार हैं जो कानून नीतियों और व्यक्तिगत कार्यों के माध्यम से पर्यावरण क्षरण को रोकने और मरम्मत करने का प्रयास
शासकीय प्राथमिक शाला साराडीह के प्रधान पाठक श्री रमाशंकर साहू जी की अगुवाई में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के घर में  में एक- एक वृक्ष लगाने का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया गया । जिसमें आम, अमरूद, कटहल, मूंनगा आदि पौधे रोपे  गए। मां एवं बच्चों के साथ फोटो भी लिया गया। जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पढ़ने वाले बच्चों को दिया गया है। और इसकी मॉनिटरिंग प्रधान पाठक के द्वारा प्रति माह किया जाएगा। परीक्षा के पहले पुनः मॉनिटरिंग कर पौधे का अवलोकन किया जायेगा। तथा अवलोकन उपरांत वार्षिक परीक्षा में  बच्चों को 10 नंबर का विशेष अंक दिया जाएगा।तथा स्कूल में मनाए जाने वाले विदाई सह सम्मान समारोह में बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। एवं लगाए गए पौधे का प्रतिवर्ष इसी तरह आकलन कर  मां के साथ तस्वीर लिया जाएगा तथा प्रतिवर्ष बच्चों को पुरस्कृत करने का संकल्प लिया गया। इससे बच्चे पर्यावरण से जुड़ सकेंगे पेड़ पौधे की सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व का विकास हो सकेगा
           पर्यावरण संरक्षण के अगले चरण में स्कूल के छात्र-छात्राओं की जन्म दिवस पर उनके घर में एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया जाएगा एवं उसकी
सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके परिवार वालों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं और शिक्षक की भी होगी। इस तरह हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत कर सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

विधवा की शिकायत पर अब तक FIR नहीं, राजस्व न्यायालय के स्टे के बावजूद कब्जे के आरोप; जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर...

जैजैपुर/सक्ती।जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के पुश्तैनी मकान और जमीन से जुड़े विवाद ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े...

Most Popular