Homeछत्तीसगढ़अवैध शराब के खिलाफ चला बुलडोजर, फैक्टरी जमींदोज

अवैध शराब के खिलाफ चला बुलडोजर, फैक्टरी जमींदोज

बिलासपुर, 3 मार्च 2025/ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ घुटकू में बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले कोचिया के बेजा मकान को धराशायी कर दिया गया है। दरअसल शराब कोचिया केदार लोनिया तीन-चार साल पहले गांव के सार्वजनिक उपयोग की जमीन में कब्जा कर पक्का मकान बना लिया था। इस मकान का उपयोग वह अवैध शराब निर्माण में करता था और आस-पास के गांवों में शराब बेचा करता था। इस जगह पर अवैध रूप से लोगों को शराब भी पिलाया करता था। तहसीलदार श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर बेजा कब्जा को बुलडोजर से ढहा दिया। केदार लोनिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट सहित 4 अपराध दर्ज हैं। इस सिलसिले में वह जेल में निरूद्ध है। इसके अलावा भी गांव में आधा दर्जन और कोचिया चिन्हित किए हैं। उनके विरूद्ध भी अगले दिनों में कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई में कोनी टीआई नवीन देवांगन,राजस्व निरीक्षक होमेश्वर प्रताप सिंह, पटवारी सूर्य प्रकाश शुक्ला, अमित तिर्की, कोटवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

विधवा की शिकायत पर अब तक FIR नहीं, राजस्व न्यायालय के स्टे के बावजूद कब्जे के आरोप; जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर...

जैजैपुर/सक्ती।जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के पुश्तैनी मकान और जमीन से जुड़े विवाद ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े...

Most Popular