Homeसारंगढ़ - बिलाईगढ़कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सारंगढ़ के शासकीय हॉस्पीटल का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सारंगढ़ के शासकीय हॉस्पीटल का किया निरीक्षण


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 मई 2025/गर्मी के दिनों में जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था के मददेनजर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ के मुख्य अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दवा वितरण कक्ष में जाकर दवा वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। इसी प्रकार सामान्य जांच कर रहे डॉक्टर, टेक्नीशियन, नर्स को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रयोगशाला, ओपीडी, आईपीडी, कुपोषित बच्चों का एनआरसी सेंटर, कैंटीन, अतिथि कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ साथ कलेक्टर ने 4 मरीजों और उनके परिजनों से कुशल क्षेम सहित हॉस्पीटल के व्यवस्था, खाने पीने, सोेेेेेेेेेेेेेेेेेेेने के संबंध में पूछताछ किए। कलेक्टर ने मरीजों से उनके गांव, भर्ती मरीज की बीमारी, खून की कमी से खून चढ़ा रहे बालिका से कौन से कक्षा में और हॉस्टल में पढ़ रही है तो वहां खाने की व्यवस्था ठीक होने पर खून की कमी कैसे हो गई और कौन सा ब्लड ग्रुप चढ़ रहा है आदि जानकारी कलेक्टर ने मरीज और डॉक्टर से लिए। इसी प्रकार डेंटिस्ट और तंबाकू विरोधी कोटपा एक्ट का कार्य करने वाली डॉ इंदु सोनवानी ने कलेक्टर को जानकारी दी कि डेंटल के ओरल, केविटी आदि के इलाज यहां किए जाते हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल, सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, बीएमओ डॉ. रामलाल सिदार, डॉ. साय आदि उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

विधवा की शिकायत पर अब तक FIR नहीं, राजस्व न्यायालय के स्टे के बावजूद कब्जे के आरोप; जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर...

जैजैपुर/सक्ती।जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के पुश्तैनी मकान और जमीन से जुड़े विवाद ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े...

Most Popular